पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार

Updated on 23-08-2024 05:39 PM

एक मजदूर के लिये खुद का पक्का घर बनाना दिवास्वप्न की तरह ही होता है। अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कौन नहीं करना चाहता, औरों की तरह अन्नू भी यही चाहती थीं पर उनके हालात इतने अच्छे न थे। पति के साथ मजदूरी कर वे किसी तरह अपना परिवार चला रही थीं, पर मन में एक सपना भी था कि टूटे-फूटे कच्चे घर की जगह पक्का घर बनवाना ही है। सपने एक न एक दिन साकार होते ही हैं। अन्नू का सपना भी साकार हो गया। अब वे अपने परिवार के साथ एक सुन्दर से पक्के घर में रहती हैं और यह सब संभव हुआ पीएम जन-मन योजना से।

यह बात मंडला जिले की ग्राम पंचायत जंतीपुर की रहने वाली श्रीमती अन्नू भारतिया की है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की अन्नू ने सोचा न था कि उसके बरसों का सपना यूं चन्द दिनों में पूरा हो जाएगा। पीएम जन-मन योजना से उसका पक्का घर बन गया। घर के साथ-साथ इसी घर में काम करने पर मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी भी मिली। अन्नू अब परिवार के साथ अपने पक्के घर में आनंद से रहने लगी हैं। कच्चे घर की कठिनाईयों को वह एक बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहती हैं।

अन्नू बताती हैं कि कच्चे घर में बड़ी परेशानी थी। साल-दर-साल कच्चे घर को संभालते-संवारते ही बीत गये। हर साल घर की छप्पर की कवेलू बदलनी पड़ती थी। सर्दी-गर्मी, बारिश, आंधी-तूफान की कई दिक्कतें-सो अलग। पक्के घर से उन्हें इन सारी परेशानियों से हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है।

अब अन्नू बेहद खुश हैं। अपनी खुशी को औरों के साथ बाँटकर अन्नू पीएम जन-मन योजना शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता को भी बड़ी कृतज्ञता से याद करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.