भोपाल-जबलपुर हाईवे पर हादसे में एक और मौत:3 दिन बाद दूल्हे दीपक ने हमीदिया अस्पताल में तोड़ा दम

Updated on 25-04-2025 01:10 PM

भोपाल-जबलपुर हाईवे पर रायसेन जिले के बम्होरी ढाबे के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और जिंदगी की डोर टूट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दूल्हे दीपक चोपड़ा (26) ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।

परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी नवविवाहिता पत्नी संगीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें परिजन बुधवार रात हमीदिया अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों के अनुसार दीपक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई थी, जो जानलेवा साबित हुई।

मौके पर हो गई थी 6 लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, दीपक और संगीता की शादी हाल ही में बिहार के सुपौल जिले में सम्पन्न हुई थी। विवाह के बाद दोनों परिवार जबलपुर से इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया पर उनकी टेम्पो ट्रैक्स बेकाबू होकर पुलिया से टकराई और करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दीपक के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। हादसे की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को झपकी लगने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि दीपक के शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.