भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग के मास्टरमाइंड का एक और खुलासा

Updated on 23-05-2025 12:48 PM

भोपाल के छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मास्टर माइंड फरहान खान के फंडिंग कनेक्शन की जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी कब्जे की जमीन पर अवैध सर्विस स्टेशन और चाय नाश्ते की दुकान का संचालन कराता था। इन दोनों दुकानों से उसे तीन-चार हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से कमाई होती थी। प्रभात चौराहे से जेके रोड जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर उसने चार साल से अधिक समय तक दो दुकानों का संचालन किया।

नाले पर कब्जा कर बनाई इन दुकानों को पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने जमींदोज कर दिया। पुलिस ने सनसनीखेज रेप और ब्लैकमेलिंग के सभी आरोपियों के अकाउंट डिटेल्स की जांच की है। सबसे अधिक ट्रांजैक्शन फरहान के खातों में ही पाए गए हैं।

नौ साल की अकाउंट डिटेल्स खंगाली

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि फरहान की पिछले 9 साल की अकाउंट डिटेल्स खंगाली है। इसमें 49 लाख रुपए से अधिक लेन देन की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में फरहान से बात की गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह सेकेंड हैंड गाड़ियों की डिलिंग के साथ ही प्रभात चौराहा के नजदीक दो दुकानों का संचालन करता था। इस तरह वह महीने के करीब 80 हजार से 1 लाख रुपए तक कमा लिया करता था। फिलहाल उसके खाते में किसी संदिग्ध लेन-देन नहीं पाया गया है।

उसके दो बैंक खातों में एक में करीब 3 हजार और दूसरे में दस हजार से अधिक कैश मौजूद है। 9 साल के अंदर उसके खाते में सबसे अधिक रकम डेढ़ लाख रुपए आई, जो उसने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। इसके अलावा कई सारे ट्रांजैक्शन 40-50 हजार रुपए तक के मिले हैं। इस संबंध में फरहान ने बताया कि सेकेंड हैंड गाड़ी बेचने और खरीदने के लिए यह रकम उसके खाते में आती और जाती थी।

नबील, साद, साहिल और अली के खातों में क्या मिला?

पुलिस ने बिहार के रहने वाले आरोपी नबील के खाते की जांच कराई तो पाया कि खाते में 10-15 हजार रुपए तक प्रति माह के हिसाब से रकम आती थी। यह रकम उसके परिजन खर्च के लिए भेजा करते थे। बीच में कई बार उसके खाते में 40 से 50 हजार रुपए तक बिहार के एक खाते से आए, यह रकम उसके पिता कॉलेज फीस के लिए भेजा करते थे। इसी तरह साद के खाते में भी पुलिस को कोई खास ट्रांजैक्शन नहीं मिले हैं। अली और साहिल के खातों में भी मामूली ट्रांजैक्शन ही पुलिस को मिले हैं।

अय्याशी में रकम उड़ाता था फरहान

अतिक्रमण की दुकानों से फरहान एक लाख रुपए महीना तक कमाता था, इस बात की जानकारी उसके परिजनों को भी नहीं थी। इस रकम से उसने स्पोर्ट्स बाइक खरीदा था। लड़कियों को झांसे में लेने के लिए हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल दिखाया, महंगे फोन भी खरीदे।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की थी फंडिंग कनेक्शन की जांच की अनुशंसा

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरोपियों के फंडिंग कनेक्शन की जांच की अनुशंसा की थी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी फरहान के खातों को खंगाला था। इसके लिए पुलिस की एक टीम अलग से काम कर रही है।

आयोग जता चुका है बड़े नेटवर्क का संदेह

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है। उसमें इन सबके पीछे बड़े नेटवर्क होने का संदेह जताया है। एसआईटी की अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी फरहान पुरानी गाड़ियों के खरीद-फरोख्त का कारोबार करता था। यह रकम इस कारोबार से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल हर एंगल पर चीजें खंगाली जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.