विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 03-01-2024 12:37 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। निर्धारित समय में और पूर्ण गुणवत्ता के साथ शहर विकास के प्रोजेक्ट पूर्ण हों, यह हम सबकी जवाबदारी है। विकास के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर विकास की समीक्षा की।

श्री तोमर ने कहा कि विकास कार्यों के लिये जो समय– सीमा निर्धारित है उसी में निर्माण कार्य पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के लिये एलीवेटेड रोड़ निर्माण का प्रोजेक्ट सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी इसकी निरंतर मॉनीटरिंग भी करें। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर निगम के अधिकारी इसमें आपसी समन्वय कर कार्य निरंतरता के साथ कराएँ।

सड़कों के निर्माण के संबंध में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हजीरा से किलागेट और किलागेट से फूलबाग तक निर्मित की जा रही सड़क पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरी हो। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। हजीरा सब्जीमंडी में निर्मित की जाने वाली दुकानों के निर्माण कार्य भी तत्परता से प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के माध्यम से शहर में कई अच्छे पार्क निर्मित किए गए हैं। इन पार्कों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएँ और उसकी मॉनीटरिंग की जाए। कुछ असमाजिक तत्व उद्यानों में शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों से भी कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाईट संधारण के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ करें। स्वच्छता और स्ट्रीट लाईट के कारण शासन-प्रशासन की छवि खराब नहीं होना चाहिए। इन दोनों कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए। शहर के प्रमुख चौराहों पर अस्थायी अतिक्रमण को भी गंभीरता से लिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.