MP में 1.42 करोड़ बच्चों की बनेगी APAAR आईडी:डिजिटल होगा एजुकेशन रिकॉर्ड

Updated on 02-12-2024 12:43 PM

प्रदेश में अब पहली से 12वीं क्लास तक पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक यूनिक आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी को शुरुआती दौर में बच्चों के गार्जियंस की सहमति से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य सरकार अगले शिक्षा सत्र से अनिवार्य करने की तैयारी में है। प्रदेश में करीब सवा लाख सरकारी और निजी स्कूल हैं, जिनमें पढ़ने वाले 1.42 करोड़ बच्चों की आईडी तैयार करने पर अब स्कूल शिक्षा विभाग ने फोकस किया है।

इस आईडी को बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र और लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वन नेशन वन स्टूडेंट पॉलिसी के तहत यह आईडी बनाने का काम किया जाएगा।

राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से आईडी बनवाने का काम कक्षा 1 से कक्षा 8 तक अध्ययनरत सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कराया जाएगा। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के मामले में यह काम लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

सीबीएसई स्कूलों के बच्चे भी होंगे शामिल

इस अभियान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी शामिल किया गया है। प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों की संख्या 1400 है और इन स्कूलों में सवा दो से ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की भी अपार आईडी बनाई जाएगी। यह काम अगले शिक्षा सत्र से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

ऐसे होगा आईडी तैयार करने का काम

प्रदेश भर में 9 और 10 दिसंबर को विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।

प्रभारी शिक्षकों को स्कूल के यूजर आईडी से एसडीएमएस पोर्टल में लॉगिन करके स्टूडेंट प्रोफाइल में जाकर इसे बनाने की सुविधा दी गई है।

अपार मॉड्यूल से सभी स्टूडेंट्स की अपार आईडी जनरेट की जा सकेगी।

अपार आईडी जनरेट करने से पहले जिलों में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ पैरेंट्स-टीचर मीटिंग करके इसकी जानकारी देने को कहा गया है।

गार्जियंस की सहमति मिलने के बाद स्टूडेंट्स की आईडी बनाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.