मुख्यमंत्री शिवराज से गुहार, कृषि मंत्री को बताया, फिर भी अपने ही क्षेत्र के किसानों का भुगतान नहीं करवा पा रहे तुलसी सिलावट

Updated on 21-07-2023 03:22 PM
 इंदौर। व्यापारियों की ठगी का शिकार हुए अपने ही विधानसभा क्षेत्र के किसानों की उपज का भुगतान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट नहीं करवा पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है। कृषि मंत्री कमल पटेल को भी बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। किसानों की पीड़ा देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

दरअसल, करीब चार साल पहले वर्ष 2019 में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 186 किसानों ने इंदौर के खंडेलवाल परिवार की पांच व्यापारिक फर्मों में गेहूं बेचा था। व्यापारी गेहूं खरीदते रहे और किसानों को आश्वासन दिया कि कुछ दिन में भुगतान कर देंगे। इस बीच व्यापारियाें की नीयत में खोट आया और कुछ भुगतान करके किसानों का पैसा रोक लिया। कुछ दिन इंतजार के बाद परेशान किसानों ने मंडी समिति और जिला प्रशासन को शिकायत की।


अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन व्यापारी कहते रहे कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, कुछ दिन में इंतजाम कर देंगे। इसी बीच कोरोना शुरू हो गया और सारी प्रक्रिया ठप हो गई। व्यापारी मौका देखकर फरार हो गए। किसानों ने धरना आंदोलन और प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी। अब तक न तो पुलिस उन व्यापारियों को तलाश पाई है और न ही मंडी बोर्ड किसानों का पैसा दिलवा पाया है।


संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री और बबलू जाधव ने बताया कि मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चार साल से किसान बकाया भुगतान के लिए भटक रहे हैं। कलेक्टर ने मंडी निधि से भुगतान किए जाने के दो बार प्रस्ताव किए। इसके बावजूद किसानों को उनकी उपज का पैसा नहीं मिल पा रहा है।

किसान संगठनों ने उपज का भुगतान कराने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई विधायकों, मंत्री सिलावट, भाजपा नेता विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए हैं। लगता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के पत्रों को भी तवज्जो नहीं दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.