बरकतउल्‍ला विश्‍वविद्यालय में बीयू में नान सीयूईटी विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए आवेदन फिर से शुरू

Updated on 04-07-2023 06:14 PM
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में सत्र 2023-24 के अंतर्गत बीबीए, बीकाम, एमकाम पाठ्यक्रम को छोड़कर अन्य यूजी और पीजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रोसेस शुरू नहीं हो सकी है। अब विवि ने उन उम्मीदवारों के लिए सोमवार से एक बार फिर से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू किया है, जो एनटीए द्वारा आयोजित कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल नहीं हुए थे।

प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. मोना पुरोहित ने बताया कि यूटीडी में संचालित सभी पीजी और विभिन्न यूजी कोर्सेस में सीयूईटी से प्रवेश दिए जाने हैं, लेकिन सीयूईटी के रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं। सभी यूजी व पीजी कोर्स के लिए सीयूईटी देने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। खाली सीट पर नान सीयूईटी उम्मीदवारों को प्रवेश दिए जाएंगे, इसलिए अब जब तक सीयूईटी का रिजल्ट घोषित नहीं होता, तब तक नान सीयूईटी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन का अवसर दिया जाएगा। अभी तक नान सीयूईटी विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक पंजीयन के लिए अंतिम तारीख तय की गई थी। अब फिर से बढ़ा दी गई है। बीयू कैंपस में संचालित यूटीडी में करीब 80 यूजी पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स हैं। सभी स्तर के कोर्स में करीब दो हजार से ज्यादा सीटें हैं।

यूजी के 10 और पीजी के 44 कोर्स

बीयू के यूटीडी में सीयूईटी के तहत 10 यूजी कोर्स में 395 सीटें और 44 पीजी कोर्स में 965 सीटें हैं।इसके अलावा पीजी डिप्लोमा स्तर के 14 पाठ्यक्रम में 400 और डिप्लोमा स्तर के चार कोर्स में 180 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए करीब एक लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.