सांसद प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर करने आवेदन

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

भोपाल भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शनिवार को भेल महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला जलाया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और नर्मदा परिक्रमाधारी रविन्द्र साहू झुमरवाला ने कहा कि सांसद ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। इससे हिंदू धर्म के लोग आहत हुए है।

 उन्होंने हिंन्दू धर्म की आस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। इसका विरोध करने के लिए हम सभी लोग एकत्रित हुए। रविन्द्र साहू ने कहा कि हमने उनके हिन्दू भावनाओं को आहत करने को लेकर गोविंदपुरा थाने में एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया है। साथ ही रविन्द्र साहू ने कहा कि हम सांसद से पूछना चाहते है कि क्या भगवा कलर ओढऩे से सभी आतंकवादी पवित्र हो जाते हैं।


बता दें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को एमवीएम मैदान पर दशहरा उत्सव समिति के कार्यक्रम में कांग्रेस पर प्रताडऩा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने से कोई अधर्मी पवित्र नहीं हो जाता है। इस दौरान मंच पर मौजूद विधायक पीसी शर्मा ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। रविन्द्र साहू ने कहा सांसद का कहना है

कि कोई भी नर्मदा जी की परिक्रमा करके अधर्मी पवित्र नहीं हो सकता। क्या बड़े-बड़े साधु संत जो मां नर्मदा की परिक्रमा करते है, वह सब अधर्मी है। क्या भगवान की सेवा करने वाले सभी अधर्मी है। भगवान की आराधना करने वाले अधर्मी है। उन्होंने सांसद से सवाल करते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जो ढोंग करते है,वह सब अधर्मी है।


साहू ने कहा कि मैंने 3200 किमी की पैदल यात्रा की। हमने नर्मदा जी की परिक्रमा करें तो हम सब अधर्मी हो गए। सांसद का बयान सुनकर मेरा मानसिक संतुलन खो बैठा हूं। हम परिक्रमा करें तो अधर्मी हो गए। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि आप लोग इस अपमान को ना बर्दाश्त करें। हम लाग लड़ाई लड़ेंगे। सांसद को अपने बयान के लिए सभी परिक्रमा करने वाले लोगों से माफी मांगनी होगी।

वहीं, शनिवार को एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सांसद कबड्डी- गरबा खेल रही हैं। उनको मेडिकल आधार पर जमानत मिली है। हम कोर्ट से निवेदन करते है कि वह संज्ञान लेकर सांसद की जमानत कैंसिल करनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.