मध्य प्रदेश में जातिगत समीकरणों के आधार पर होगी कांग्रेस संगठन में नियुक्ति… पिछड़ा वर्ग, SC-ST को मिलेगा मौका

Updated on 11-04-2025 01:48 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति करेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व हर स्तर पर बढ़ाया जाएगा। जिला और ब्लाक इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति में इसका ध्यान रखा जाएगा।कांग्रेस में अभी 72 जिला अध्यक्षों में रिक्त पदों को छोड़कर 30 सामान्य, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग, सात अनुसूचित जनजाति, दो अनुसूचित जाति और नौ अल्पसंख्यक हैं। प्रदेश पदाधिकारियों में 30 सामान्य, आठ पिछड़ा वर्ग, पांच अल्पसंख्यक और दो-दो अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के हैं।

आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की कवायद

  • राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। उसके अनुसार पार्टी में प्रतिनिधित्व नहीं है। यही स्थिति अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को लेकर भी है।
  • आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की मांग कांग्रेस पुरजोर तरीके से कर रही है। यही कारण है कि संगठन में भी इसे लागू किया जाएगा ताकि अपनी बात प्रमाणिकता के साथ जनता के सामने रख सके।
  • पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ जिले आदिवासी बहुल हैं लेकिन अन्य वर्गों की भूमिका को नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता है। इसी तरह की स्थितियां अन्य जिलों में भी हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिए जाएंगे।
  • प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले का कहना है कि पार्टी नेता राहुल गांधी बहुत स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि संगठन में संतुलन बनाया जाना आवश्यक है।
  • हमारे यहां लगभग 12 जिले ऐसे हैं, जहां लगभग 80 विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित हैं। यहां दूसरे वर्गों का भी ध्यान रखना होता है। प्रदेश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.