मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से कैबिनेट से मिली मंजूरी

Updated on 29-02-2024 12:09 PM

बुंदेलखण्ड के सागर जिले में लोक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने तथा यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से 32 पीएम ई-बसों की सौगात दी गई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री श्री राजपूत ने सागर के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिये आभार माना है। शहरों में सिटी बस सेवाओं में ई-बसों को शामिल करने के लिये मंत्री श्री राजपूत के प्रयास सार्थक रहे और सागर शहर को 32 पीएम ई-बसों की मंजूरी मिल गई। अब जल्द ही यात्री सुविधाओं को विस्तार देते हुए शहर की सड़कों पर ई-बसें दौड़ती हुई नजर आयेंगी। मंत्री श्री राजपूत का प्रयास रहता है कि सागर शहर में महानगरों की तर्ज पर उन सभी सुविधाओं का विस्तार अनवरत रूप से होता रहे, सागर को मिली 32 पीएम ई-बसों की सौगात उसी प्रयास का एक हिस्सा है। इसके पहले भी मंत्री श्री राजपूत के अथक प्रयासों से ही सागर से भोपाल सिटी बसें चलाकर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया गया था। अब ई-बसों की सुविधा देकर यात्रियों के लिए एक और कड़ी जोड़ दी गई है। इन ई-बसों के संचालन से शहरवासियों के लिए जहाँ एक तरफ प्रदूषण से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आवागमन की सुविधा का सरलीकरण होगा। इन ई-बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जायेगा। जल्द ही सागर शहर में ई-बसों की सुविधाएँ यात्रियों को प्राप्त होने लगेगी। इन 32 पीएम ई-बसों की सौगात प्राप्त होने से सागर शहरवासियों का आवागमन सुलभ होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.