मनपसंद लड़के से शादी तय न होने से नाराज थी अर्चना तिवारी, पुलिस को कंफ्यूज करने के लिए की जोरदार प्लानिंग

Updated on 21-08-2025 11:32 AM
भोपाल। जीआरपी पुलिस ने करीब 13 दिनों से पूरे देश में सुर्खियों में छाई कटनी की अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। वकील होने के कारण कानूनी दांव पेंचों को अच्छी तरह से समझने के कारण अर्चना ने खुद ही घर से भागने का बड़ा फुल प्रूफ प्लान तैयार किया था, जिसमें करीबी दोस्त और एक सहयोगी को इसमें शामिल था। प्लानिंग इतनी मजबूत की थी कि फोन और घड़ी को ऐसे स्थान पर फेंका गया, जहां नेटवर्क नहीं था, ताकि वह लास्ट लोकेशन आसपास की बताता रहे। सामान ट्रेन की सीट पर छोड़ा गया है, ताकि पुलिस को लगे कि लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई है।
ट्रेन में इंदौर से सवार होकर इटारसी उतरना था तो स्टेशन से पहले आउटर पर ऐसी जगह चुनी, जहां सीसीटीवी न हो। बाद में दोस्त की एसयूवी में सवार होकर ऐसे रास्तों से गुजरा गया, जहां कोई टोल न पड़े, जिससे कोई उन्हें पहचान न सके। इसलिए पहले राज्य से बाहर गई और बाद में देश को ही छोड़ दिया। यह सब सिर्फ इसलिए कि उनके स्वजन इस बार राखी पर घर आने पर उनकी मर्जी के लड़के से शादी तय कर उनको घर से विदा करने जा रहे थे। जिसके लिए वह तैयार नहीं थी और वह अपने मनपसंद लड़के से शादी तय न होने से नाराज थी।

अपनी जिंदगी अपनी तरीके से जीना चाहती थी। इतना सब करने के बाद भी पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला और पुलिस कार्रवाई किए बिना के स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी पुलिस के मुताबिक सात अगस्त को इंदौर से बिलासपुर जाने वाली नमर्दा एक्स (18233) कोच बी-3 बर्थ नंबर कटनी की रहने वाली 29 वर्षीय अर्चना तिवारी अपने घर जाने के लिए सवार हुई थी। वह हाई कोर्ट में एडवोकेट एवं सिविल जज की तैयारी इंदौर में रहकर कर रही थी। घर न पहुंचने पर भाई अंकुश तिवारी ने उसकी एफआईआर कराई थी।

दो हजार सीसीटीवी और 110 किमी का सर्च ऑपरेशन चलाया

एसपी रेल राहुल लोढ़ा ने बताया कि अर्चना की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन इंदौर, भोपाल, सीहोर, रानी कमलापति, नमर्दापुरम, इटारसी, पिपरिया, करेली, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, बिलासपुर तक और शहरों में लगे लगभग दो हजार सीसीटीवी खंगाले गए। नर्मदा नदी के आसपास करीब 32 किलोमिटर तक एसडीआरएफ एवं जीआरपी द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया। रानी कमलापति से जबलपुर तक अलग-अलग टीमें बनाकर पैदल सर्चिंग की गई। एवं बरखेड़ा से बुदनी तक वन विभाग के साथ जीआरपी की टीमों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन में उतारा गया था।

ऐसे लगा पहला सुराग, मिला करीबी दोस्त सारंश

अर्चना की तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबर की डिटेल से कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो पुलिस ने उसके वॉट्सएप नंबर की डिटेल खंगाली, जिसमें छह माह की डिटेल निकली तो एक नंबर मिला। जिस पर रात में लगातार और लंबी बात होती थी। वह नंबर शुजालपुर जिला शाजापुर निवासी 26 वर्षीय सारांश जोकचंद का था। जो इंदौर के विजय नगर में ड्रोन का स्टाटअप चलाता था और रोजाना शुजालपुर से इंदौर अपडाउन करता था। उसकी छह माह पहले ही अर्चना से परिचय हुआ था।

उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पुलिस को गुमराह कर दिया। उसकी मोबाइल डिटेल से भी कुछ नहीं मिला। जांच के दौरान दूसरा नंबर पुलिस को पंजाब के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर तेजेंदर सिंह मिला। जो इटारसी में स्टेशन से करीब डेढ़ सौ मीटर अपने चाचा के पास रहता था। पुलिस उस तक पहुंची तो पता चला कि वह दिल्ली एक ठगी के मामले तिहाड़ जेल में बंद है। जब टीम ने दिल्ली जाकर पूछताछ की तो उससे भी कुछ नहीं मिला। टीम वापस भोपाल आ गई।

अगस्त को मिला अहम और दूसरा सुराग

अगस्त को भोपाल जीआरपी की एक टीम दो युवकों को पालीग्राफी टेस्ट कराने के लिए दिल्ली गई थी।जहां तेजेंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने जेल से रिमांड पर ले रखा था। जिस पर टीम ने दोबारा पूछताछ की और उससे अर्चना की हत्या करने जैसे सवाल पूछे और उसे बताया कि सारांश जोकचंद की भी गिरफ्तारी हो गई है ।यह सुनकर वह टूट गया और पूरी कहानी बताई ।इसके बाद पुलिस ने सारांश को हिरासत में लेकर दोबारा पूछताछ की।

छह अगस्त को रची थी साजिश

छह अगस्त को अर्चना तिवारी हरदा कोर्ट में एक केस के सिलसिले पहुंची थी। उसने जहां सारांश जोकचंद बुलाया और मुझे बुलाया और कहा कि वह घर वालों से परेशान है, वह शादी करने को लेकर दवाब बना रहे हैं।वह उनसे पीछा छुडाना चाहती है और अपने तरीके जिदंगी जीना चाहती है। इसके लिए उसने प्लानिंग की थी। अर्चना का कहना था कि इस बार रक्षाबंधन वह ट्रेन से घर जाएगी और चलती ट्रेन से इटारसी पर ऐसे स्थान पर उतरेगी, जहां सीसीटीवी न हो। सारांश कार से इटारसी पहुंचेगा, जहां से वह गायब हो जाएगी। उसने टैक्सी ड्राइवर तेजेंदर सिंह से कहा कि वह स्टेशन पर ऐसे स्थान तलाशे, जहां सीसीटीवी न हो। बता दें कि तेजेंदर सिंह और सारांश आपस में पुराने दोस्त थे और इंदौर में पांच साल पहले साथ रूम पार्टनर रह चुके थे। अर्चना करीब चार माह से तेजेंदर सिंह की टैक्सी से वह ट्रेवल कर रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.