सेना मांग रही धर्म प्रमाण-पत्र, ग्वालियर जिला प्रशासन इसे बनाने को तैयार नहीं

Updated on 13-11-2024 12:42 PM

ग्वालियर। सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए युवाओं से धर्म प्रमाण-पत्र मांगा जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी इसे बनाने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि जाति प्रमाण-पत्र बनता है। धर्म प्रमाण-पत्र बनाने का कोई नियम ही नहीं है।


ऐसे में धर्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए युवा भटक रहे हैं। जनसुनवाई में आधा दर्जन युवक धर्म प्रमाण न बनाए जाने की शिकायत लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान से मिलने पहुंचे, लेकिन यहां मौजूद अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र बनाने से इनकार कर दिया।


भर्ती में कैसे हिस्सा ले पाएंगे


ऋषभ त्रिपाठी, संतोष राजावत, अनु राजपूत ने बताया कि वह धर्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए जनसुनवाई में गुहार लगाने आए थे, लेकिन यहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब हम भर्ती में कैसे हिस्सा ले पाएंगे। भर्ती के लिए सालभर मेहनत की है, जबकि भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में साफ लिखा है कि प्रत्येक उम्मीदवार को इस प्रमाण-पत्र की मूल कापी के साथ दो सत्यापित प्रतियां देनी होंगी।


दूसरी ओर प्रशासन ने धर्म प्रमाण-पत्र बनाने से इनकार कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जाति प्रमाण-पत्र बनता है। धर्म प्रमाण-पत्र बनाने का कोई नियम नहीं है, इससे अग्निवीर भर्ती के उम्मीदवार परेशान हैं।


जन-सुनवाई में 83 लोग पहुंचे समस्या लेकर


कलेक्ट्रेट में जन-सुनवाई में 83 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक–एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं। जन-सुनवाई में आए 83 आवेदनों में से 43 दर्ज किए गए। शेष 40 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिए दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


पंचायत स्तर पर आयोजित जन-सुनवाई


जिला मुख्यालय सहित ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिए जन-सुनवाई आयोजित की गई। पंचायत स्तर पर पटवारी एवं जीआरएस की उपस्थिति में जन-सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। राजस्व और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित जन-सुनवाई का निरीक्षण भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.