आर्मी स्कूल के अनिमेष ने जेवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

Updated on 24-11-2023 12:38 PM

 भोपाल। 63वीं शालेय स्तरीय संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर से तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जिसमें भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल के अनिमेष मालवीय ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भूपेंद्र द्विवेदी ने 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। जोया परवेज ने अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतने में सफल रहीं। ओरिन शर्मा ने अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर और 400 मीटर में एक-एक रजत पदक जीतने में सफल हो सके। यह सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका त्रिवेदी ने कोच एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।

सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता भोपाल में होगी

भोपाल। राजधानी को अंडर-19 बालिका वर्ग की सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इसके मुकाबले लंबाखेड़ा स्थित एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल मैदान पर 25 नवंबर से किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण भारत देश एवं गल्फ देश से कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें मुख्यता मेजबान टीम के अलावा छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, पुणे, राजस्थान, बेंगलूरु, नोएडा, हरियाणा, न्यू दिल्ली, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान व उत्तरप्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा गल्फ देशों से दुबई, कतर, अलवदी ओमान की टीमें हिस्सा लेने आ रही हैं। प्राचार्य चैतन्य सक्सेना एवं प्रतियोगिता के सचिव सागर रायकवार ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां अंतिम चरणों में है। 24 नवंबर तक सभी टीमें भोपाल आ जाएंगी। 25 नवंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल फुटबाल मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लीग कम नाकआउट आधार दूधिया रोशनी में भी खेले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.