प्रधानमंत्री श्री मोदी के शहडोल के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 01-07-2023 05:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल प्रवास पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहाँ लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद और दुरूस्त हों। आने वाले हितग्राहियों और जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पकरिया का कार्यक्रम प्राकृतिक वातावरण में हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री श्री मोदी के शहडोल आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना, शहडोल और जबलपुर के कमिश्नर एवं कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।

बताया गया कि लालपुर में मंच तैयार कर लिया गया है। पकरिया में खुले में बैठक व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी की गई हैं। डीजीपी और कमिश्नर-कलेक्टर शहडोल ने कार्यक्रमों की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.