लू से बचने भोपाल के पोलिंग बूथ पर होंगे इंतजाम 7 मई को वोटिंग, तब 43° रहेगा टेम्प्रेचर

Updated on 31-03-2024 12:29 PM

भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। इस दौरान तेज गर्मी और लू का असर भी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि वोटिंग के दौरान टेम्प्रेचर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन पोलिंग बूथ पर ओआरएस पैकेट, पीने के पानी और छांव की व्यवस्था भी करेगा।

भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा और सीहोर विधानसभाएं ही ऐसी हैं, जिनके ज्यादातर बूथ शहरी हिस्से में है, जबकि बैरसिया और हुजूर विधानसभा के ज्यादातर बूथ गांवों में है। शहर में तो सरकारी-प्राइवेट बिल्डिंग होने से छांव की व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कतें नहीं होंगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बूथ में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती रहेगी। ताकि, मतदाताओं को वोटिंग के दौरान परेशानी न हो।

मौसम विभाग का यह अनुमान
मौसम विभाग ने 1 से 15 मई के बीच भोपाल और सीहोर में दिन का टेम्प्रेचर 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इस दौरान लू यानी गर्म हवाएं भी चलेंगी। चूंकि, दोपहर बाद मतदान करने के लिए मतदाता ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। इसलिए मतदान केंद्रों पर गर्मी और लू से बचने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।

बूथ पर ये इंतजाम भी होंगे

  • पोलिंग बूथ पर धूप से बचाने के लिए शेड लगाए जाएंगे।
  • हर बूथ पर मेडिकल किट रहेगी।
  • बूथ पर गर्मी से बचने के लिए जरूरी दवाएं रखी जाएगी।
  • ओआरएस पैकेट भी रखे जाएंगे।
  • तेज गर्मी से बचाव के लिए 'क्या करें, क्या नहीं करें' का पर्चा भी चस्पाया जाएगा।
  • सेक्टर ऑफिसर की गाड़ी में सभी जरूरी दवाइयों के साथ पैरा-मेडिकल स्टॉफ भी तैनात रखेंगे।

कलेक्टर ने कहा- पानी और कुर्सियों की व्यवस्था भी करें
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा है कि मतदान केंद्रों में तेज गर्मी और लू से बचाव के व्यवस्था करें। शुद्ध पेयजल और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों व बेंच की व्यवस्था भी करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.