भोपाल के लाल परेड मैदान में 15 अगस्त को बदलेगी व्यवस्था, पार्किंग के विशेष इंतजाम

Updated on 14-08-2025 03:28 PM
भोपाल। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम लाल परेड मैदान पर होगा। इसमें बड़ी संख्या में अतिविशिष्ट व्यक्तियों के अलावा विद्यार्थीगण एवं आम जन भी शामिल होंगे। इस वजह से शुक्रवार सुबह छह बजे से लालपरेड मैदान के आसपास के कुछ मार्ग परिविर्तित रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालो लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यातायात दबाव वाले मार्ग

कार्यक्रम के दौरान रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी सिटी तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।

यह रहेंगे वैकपिक मार्ग

  • टीटी नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटीनगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।
  • दो पहिया वाहन/जीप/कार के लिए

    • रोशनपुरा चैराहा से बाणगंगा चौराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।
    • लोकपरिवहन एवं अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लालपरेड की ओर आने वाले मार्गों - डीबी माल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    • बस पार्किंग व्यवस्था

      • कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें आगंतुकों को कंट्रोल रूम तिराहा(विजय द्वार) पर उतारकर एमवीएम मैदान, एमएलए रेस्ट हाउस, जेल मुख्यालय ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगे।
      • कार्यक्रम में शामिल होने वाले चार-पहिया वाहन एमवीएम मैदान में पार्क कर सकेंगे।
      • पुराने शहर से स्कूली बच्चों को लेकर आने वाली बसें पुराना एसपी आफिस तिराहा (स्टेट बैंक तिराहा) से बाये गेंट -पांच पर बच्चों को उतारकर शब्बन चौराहा से पुरानी जेल परिसर में पार्क होंगी।
      • नये शहर अथवा जेल मुख्यालय की ओर से आने वाली बसें गेट नंबर-चार पर बच्चों को उतारकर पीएचक्यू तिराहे से बायें मुड़कर खटलापुरा मंदिर रोड पर पार्क होंगी।
      • जो बसें पुराने शहर से आकर गेट नंबर-चार पर बच्चों को उतारेंगी, वे कंट्रोल रूम तिराहे से होकर एमवीएम मैदान में पार्क होंगी।
      • बिना पासधारी (वाहन पास) वाहनों को लाल परेड मैदान में प्रवेश वर्जित रहेगा।
      • परेड में शामिल होने वाले एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन पीएचक्यू गेट नंबर -दो, सातवीं वाहनी अस्पताल, रूस्तमजी आवासीय परिसर, प्रतिमा मलिक अस्पताल परिसर में पार्क कर लाल परेड मैदान में प्रवेश करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.