आर्ट अटैक फेम गौरव जुयाल सत्व प्रेप स्कूल में सिखाएंगे बच्चों को क्रिएटिव बनना

Updated on 10-08-2024 11:23 AM

इंदौर सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल पेरेंट्स और बच्चों को आर्ट अटैक टीवी शो के प्रसिद्ध कलाकार गौरव जुयाल के साथ शनिवार, 10 अगस्त, 2024 को कला के अविस्मरणीय उत्सव में शामिल होने का एक मौक़ा दे रहा है।

 

स्कूल के संचालक श्री अथर्व शर्मा ने इस वर्कशॉप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिन को दो हिस्सों में विभाजित कर पहली वर्कशॉप पैरेंट्स के लिए (सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक) होगी, जिसमें उन्हें अपने बच्चे के कलात्मक विकास के लिए टूल्स और टेक्निक्स से परिचय कराया जायेगा। गौरव जुयाल पेरेंट्स को घर पर सीखने के लिए एक क्रिएटिव माहौल देने और अपने बच्चों के साथ कला की रोमांचक दुनिया में नेविगेट करने के लिए गाइड करेंगे। गौरव जुयाल के साथ दूसरी इंटरैक्टिव वर्कशॉप दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगी, जिसमें 6 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी क्रिएटिविटी पहचानने का मौका मिलेगा। गौरव जुयाल के गाईड़ेंस में, बच्चे अलग - अलग आर्ट फॉर्म्स और टेक्निक्स के साथ प्रयोग प्रयोग कर सकेंगे।

 

बता दें कि गौरव जुयाल डिज़्नी चैनल के आर्ट अटैक टीवी शो के प्रसिद्ध होस्ट रहे हैं, वे भारत के सर्वश्रेष्ठ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन जैसे संस्थानों के सलाहकार भी हैं और वर्तमान में लर्निंग एक्सपीरियंस डिज़ाइनर के रूप में देश विदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। बच्चों को कला के प्रति जोड़ना व कम वेस्ट से रचनात्मक आकृतियाँ बनाना आदि चीज़ों को लेकर श्री गौरव ने सत्व प्रेप स्कूल, इंदौर के साथ टाई अप किया है।

 

श्री शर्मा ने विश्वास जताया है कि कार्यक्रम पेरेंट्स और बच्चों में क्रिएटिविटी जगाने और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए इच्छाएं जगाने और सिखाने का काम करेगा। पार्टिसिपेंट्स को कला की दुनिया से परिचय मिलने के साथ ही उनकी कल्पना को बढ़ावा मिलेगा और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए आजीवन प्रशंसा को बढ़ावा मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.