12 राज्यों के कलाकारों ने शानदार नृत्‍य के माध्‍यम से लोक संस्‍कृति का बिखेरा जादू

Updated on 05-08-2023 01:23 PM
भोपाल। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली एवं मप्र संस्कृति विभाग के सहयोग से उत्कर्ष लोक एवं जनजातीय कलाओं का राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश का अजी लामू नृत्य, हिमाचल प्रदेश का सिरमौरी नाटी, छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य, असम का तिवा, हरियाणा का फाग, उप्र का मयूर रास व अन्य राज्यों के नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान 12 राज्यों के कलाकारों ने लोकनृत्‍य के माध्‍यम से अपने राज्य की संस्‍कृति की झलक मंच पर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोर कमांडर भोपाल लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल उपस्थित रहे। इनके साथ संगीत नाटक अकादमी दिल्ली के सचिव राजू दास एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व दर्शक मौजूद रहे।

कर्नाटक के पूजा कुनिथा नृत्य की दी प्रस्तुति

कर्नाटक से आए कलाकारों ने पूजा कुनिथा नृत्य की प्रस्तुति दी, इस दौरान उन्होंने देवी शक्ति की उपासना को नृत्य के माध्यम से दिखाने की कोशिश की। इस नृत्य में नर्तक बांस से बने एक ढ़ांचा है, जो साड़ियों और फूलों से ढंका होता है। जिसे कलाकारों ने अपने हाथ और सिर पर रखकर नृत्य कौशल दिखाया। इसके बाद गुजराज के मणीयारो रास लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कलाकार डांडियों के साथ सांगीतिक रास को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में ढोल, शहनाई, हारमोनियम जैसे वाद्यों का इस्तेमाल किया। साथ ही मणीयारो रास के दौरान गायकों ने धार्मिक गीत गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.