खंडवा से अरुण यादव का प्रत्याशी बनना तय

Updated on 02-10-2021 07:33 PM

भोपाल खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, लेकिन पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव अब तक प्रत्याशी की दौड़ में सबसे आगे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार यादव का प्रत्याशी बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अन्य दावेदार के नाम भी चर्चा में है। निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भी अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।


अरुण यादव ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- मैंने कमलनाथ से आग्रह किया है कि पार्टी किसी समर्पित कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाना चाहे, तो मैं उसकी पूरी मदद करूंगा। वे आज पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल अरुण यादव ने खंडवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता के लिए टिकट की मांग कर निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा की दावेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्योंकि शेरा 2018 का विधानसभा चुनाव पार्टी प्रत्याशी के विरोध में उतरकर लड़े थे। कमलनाथ सरकार जाने के बाद शेरा के भाजपा से भी संबंध रहे हैं। यही वजह है कि यादव ने समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग कर शेरा की दावेदारी की हवा निकाल दी है। शेरा अपनी पत्नी जयश्री के लिए टिकट मांग रहे हैं। वे खुद बुरहानुपर से विधायक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.