अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना या अजय शर्मा में से ही कोई बनेगा एमपी का नया डीजीपी

Updated on 22-11-2024 12:35 PM

 भोपाल।  मध्य प्रदेश पुलिस का मुखिया कौन होगा यह तो समय बताऐगा, पर यह तय हो गया है कि अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना और अजय शर्मा में से ही कोई इस कुर्सी पर बैठेगा। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मुख्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में इन तीनों अधिकारियों का नाम पैनल में चयनित कर राज्य सरकार को भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री इन्हीं में से किसी एक का चयन करेंगे।

बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह डीजीपी के चयन के लिए नौ स्पेशल डीजी का नाम राज्य शासन की ओर से यूपीएससी मुख्यालय को भेजा गया था।

छह माह से कम सेवा शेष रहने वाले स्पेशल डीजी सुधीर शाही, शैलेश सिंह और विजय कटारिया का नाम शामिल नहीं किया गया था। यूपीएससी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रदेश से मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी सुधीर सक्सेना शामिल हुए।

अरविंद कुमार : 1988 बैच के अधिकारी हैं। आईपीएस की वरिष्ठता सूची में तीसरे क्रम पर हैं। अभी डीजी होमगार्ड के पद पर हैं। रिटायरमेंट मई 2025 में है।

कैलाश मकवाना : 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता क्रम में पांचवें क्रम पर हैं। अभी मप्र पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में चेयरमैन हैं। इसके पहले लोकायुक्त में स्पेशल डीजी रहे। यहां से छह माह में उन्हें हटाकर कॉर्पोरेशन भेज दिया गया था। रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2025 में है।

अजय शर्मा : 1989 बैच के अधिकारी हैं। वरिष्ठता क्रम में छठे क्रम पर हैं। अभी ईओडब्ल्यू में महानिदेशक हैं। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में भी डीजी रह चुके हैं। रिटायरमेंट 31 अगस्त 2026 में है।

राज्य सरकार ने भेजे थे इनके नाम

अरविंद कुमार, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा, डीजी जेल जीपी सिंह, स्पेशल डीजी वरुण कपूर, उपेन्द्र जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और योगेश मुद्गल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.