जैसे-जैसे रिटायर होंगे, पद डाइंग कैडर में जाएंगे:स्वास्थ्य विभाग के 4558 पद खत्म, इन पर नहीं होगी भर्ती

Updated on 06-07-2025 02:16 PM

स्वास्थ्य विभाग के 4,558 पद डाइंग कैडर घोषित कर दिए गए हैं। इन पदों पर कार्यरत अधिकारी जैसे-जैसे रिटायर होंगे, ये पद खत्म माने जाएंगे। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य सरकार ने जिन 4,558 पदों को डाइंग कैडर घोषित करने की स्वीकृति दी है, उन पर नई भर्तियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो पद खत्म किए गए हैं, उन पर आगे भर्तियां नहीं होंगी। इनमें पुरुष सुपरवाइजर के सबसे ज्यादा 1,483 पद हैं। इसके बाद ड्रेसर ग्रेड-2 के 1,059 और ड्रेसर ग्रेड-1 के 1,031 पद हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य महकमे के जो पद खत्म किए गए हैं, उनमें सीनियर हेल्थ एजुकेटर, सीनियर फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, हेल्थ एजुकेटर, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, टीबी हेल्थ विजिटर ग्रेड-1, ट्रीटमेंट ऑर्गनाइजर, फाइलेरिया, फाइलेरिया हेल्थ विजिटर, पंप मैकेनिक, सब इंजीनियर मैकेनिकल, सीनियर इलेक्ट्रिशियन असिस्टेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-3, वेल्डर, ब्लैकस्मिथ, कारपेंटर, सेनेटेरियन, सीनियर सेनेटेरियन, सीनियर हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य शिक्षा विस्तार अधिकारी, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-1, मेडिको सोशल वर्कर, सैंपल कलेक्टर, दाई, कहार, कुली, प्लंबर और क्लीनर के पद शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग में जिन 4,558 पदों को खत्म किया गया है, यह निर्णय कैबिनेट के 11 जून 2024 में लिए गए फैसले के अनुसार है।

शिक्षा विभाग में खत्म किए जा चुके हैं पद इससे पहले सबसे बड़े स्कूल शिक्षा विभाग में रेग्युलर शिक्षकों, एलडीटी, यूडीटी और लेक्चरर के 3.50 लाख पदों को डाइंग कैडर कर दिया गया था। इसके बाद इन पदों पर भर्ती नहीं हुई। स्कूल शिक्षा विभाग में इन पदों के स्थान पर नया अध्यापक संवर्ग बनाया गया। इन पदों पर अध्यापक संवर्ग-1, अध्यापक संवर्ग-2 और अध्यापक संवर्ग-3 के रूप में शिक्षकों की भर्ती की गई। हालांकि, ये भर्तियां डाइंग कैडर घोषित किए गए शिक्षकों के अनुसार नहीं थीं। अध्यापक संवर्ग में जो नए वेतनमान बनाए गए हैं, वे नियमित शिक्षकों के समान नहीं हैं। ये वेतनमान अलग हैं।

जिन पदों की आवश्यकता नहीं, वो खत्म

राज्य सरकार द्वारा जिन पदों की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है, उन्हें खत्म किया जा रहा है। विभागों में पोस्टमेन के पद थे, जो डाक लेकर जाते थे। अब चूंकि सभी ऑर्डर मेल के जरिए भेजे जाते हैं, इसलिए ऐसे पदों को खत्म किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.