प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ देगी संकल्प यात्रा - उप मुख्यमंत्री

Updated on 30-12-2023 12:30 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हर क्षण गरीबों के कल्याण की चिंता करते हैं। शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। हजारों हितग्राही अब तक इससे लाभान्वित हुए हैं। संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ देगी। उन्होंने आम-जन से कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी के पास जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। संबंधित विभागीय अधिकारी हर पात्र हितग्राही का आवेदन पत्र शिविर में ही तैयार कराकर सात दिवस में योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के ग्राम कोठी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित शिविर में आमजनों से संवाद किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन जाने से बड़े से बड़े रोग का उपचार हो रहा है। प्रधानमंत्री जी ने विन्ध्य को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उपहार देने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड से गरीब को पाँच लाख रुपए के नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी है। आयुष्मान कार्ड से सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में लगभग दो हजार रोगियों की एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नाममात्र के प्रीमियम पर आकस्मिक मौत होने पर आश्रितों को चार लाख रुपए की सहायता राशि का प्रावधान है। उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आम जन को जागरूक और प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक रीवा जिले के 182 ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा चुकी है। इनमें एक लाख 16 हजार से अधिक व्यक्तियों ने भागीदारी निभाई है। यात्रा के दौरान लगाए गए शिविरों में शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिविर के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनमें अब तक तीन हजार सात सौ से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने योजनातर्गत प्राप्त लाभ से आजीविका में बदलाव एवं सहयोग के अनुभव साझा किए। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

खौर कोठी क्षेत्र के निराश्रित दो सौ गौवंश जाएंगे गौ-अभयारण्य - श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खौर कोठी क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश की समस्या है। यहाँ से दो सौ गौवंश बसामन मामा गौ-अभयारण्य भेजे जाएंगे। गौ माता धार्मिक ही नहीं आर्थिक दृष्टि से भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसका गोबर और गोमूत्र खाद और कीटनाशक बनाने में काम आता है। बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में 10 हजार गौवंश की व्यवस्था की गई है। यह अभयारण्य पूरे प्रदेश के लिए माडल बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशीलता से जनहित के कार्य करने पर ही सुशासन आएगा। गरीबों के कल्याण और विन्ध्य के विकास के लिए मैं लगातार प्रयास करता रहूंगा। आप सबने भरपूर आशीर्वाद देकर मुझे जो शक्ति दी है वह गरीबों के कल्याण और विकास में उपयोग होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.