प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे: कमलनाथ
Updated on
05-05-2023 11:50 PM
भोपाल, 5 मई । मध्य प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर डॉक्टरों ने भले हड़ताल वापस ले ली हो लेकिन इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे।
कमलनाथ ने शुक्रवार को डॉक्टरों की बार-बार होने वाली हड़ताल को लेकर कहा कि हम डॉक्टरों की समस्या समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे। जिसमें डॉक्टरों और जनता, दोनों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।
गौरतलब है कि मप्र हाईकोर्ट द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद भले ही प्रदेशभर के सरकारी डाक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौट आए हों, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हैं। ऐसे में चुनावी साल में इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाने लगी है।
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…