त्योहार खत्म होते ही बोआई ने पकड़ी रफ्तार, मंडी में कामकाज शुरू

Updated on 18-11-2023 01:06 PM
इंदौर। वर्ष के सबसे बड़े त्योहार दीवाली के खत्म होते ही रबी की बोआई का आंकड़ा भी सुधरने लगा है। केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार, दीवाली के बाद से अब तक गेहूं की बुआई के आंकड़े में छह प्रतिशत का सुधार हुआ है। बीते साल के मुकाबले रबी में गेहूं की बुवाई का आंकड़ा अब पांच प्रतिशत कम रह गया है। एक सप्ताह पहले तक इसमें 11 प्रतिशत की कमी थी।
दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार खत्म होते ही बोआई बढ़ने लगी है, साथ ही ठंड बढ़ने से भी रबी की फसलों को सहारा मिल रहा है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 17 नवंबर तक रबी की बोआई का आंकड़ा 248.59 लाख हेक्टेयर में पहुंच गया है। बीते वर्ष से 3 प्रतिशत कम है। इसमें गेहूं की बोआई 86.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है।

जो बीते साल इसी अवधि में 91.02 लाख हेक्टेयर के मुकाबले पांच प्रतिशत कमजोर है। माना जा रहा मप्र-छग-राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में चुनावी माहौल से भी बोआई पर असर पड़ा है। अब चुनाव समाप्त होने के बाद खेती किसानी का दौर जोर पकड़ेगा।
इस बीच इंदौर की छावनी अनाज मंडी में लाभ पंचमी के साथ ही शनिवार से नए साल का कामकाज शुरू हुआ। किसानी मंडी में सुबह 8 बजे से मुहूर्त में कामकाज हुआ। व्यापारी मंडी में दोपहर 12 बजे लक्ष्मी और गोवर्धन पूजा के बाद व्यापारी मिलन समारोह हुआ।

मंडी में आयोजित पूजन और व्यापारी मिलन में मंडी अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। दीवाली के पूर्व से ही मंडी में कामकाज बंद था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.