छापा पड़ते ही चड्‌डी-बनियान में भागा था बिल्डर का करीबी:आयकर विभाग की जांच में खुलासा;

Updated on 22-12-2024 04:49 PM

आयकर विभाग द्वारा राजधानी के तीन बिल्डर्स और कंस्ट्रक्शन कंपनियों के कारोबारियों के यहां चल रही जांच में अब तक टैक्स चोरी की पूरी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। आयकर विभाग का मानना है कि जांच पूरी होने में अभी दो से तीन दिन का समय और लग सकता है।

इस बीच, जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के खास व्यक्ति और कारोबारी विश्वनाथ साहू के घर जब रेड पड़ी तो कड़ाके की ठंड के बावजूद वह सुबह-सुबह चड्डी-बनियान में ही भाग गया। तब से वह गायब है और अब तक घर नहीं लौटा। साहू के घर पर आयकर अधिकारियों की जांच जारी है और वे उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

घर से भागने के मिले सीसीटीवी फुटेज

आयकर विभाग को साहू के घर से भागने के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जो उसके घर पर लगे कैमरों से प्राप्त हुए। हालांकि, ये फुटेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं क्योंकि ये आयकर अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड नहीं किए गए थे।

जांच में यह बात सामने आई है कि साहू, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा का खास है और लेन-देन का काम देखता है। साहू की अपनी कंपनी भी है और वह जमीन के कारोबार में लिप्त है। कड़ाके की ठंड में घर से भागने के बाद से वह अब तक लापता है।

राजेश शर्मा और ब्रोकर्स से हो रहे खुलासे

आयकर विभाग की जांच में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा और उसके लिए ब्रोकर का काम करने वाले अन्य लोग भी जांच के घेरे में हैं। इन लोगों के घरों और कार्यालयों पर की जांच में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। राजेश शर्मा के खिलाफ चल रही जांच अब बेनामी संपत्तियों की ओर बढ़ रही है।

आयकर विभाग ने अब तक गड़बड़ी की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद कुल टैक्स चोरी और संपत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.