असदुद्दीन ओवैसी ने कमल नाथ पर साधा निशाना मोहब्बत की दुकान से नफरत की तस्करी

Updated on 09-08-2023 12:55 PM

भोपाल। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की छिंदवाड़ा में हुई रामकथा में कमल नाथ और नकुल नाथ के शामिल होने को लेकर अब एआइएमआइएम सांसद असदु्द्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। सांसद ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश के 'दिग्गज' नेता साफ-साफ वही कह रहे हैं जो मोहन भागवत कहते हैं, भारत हिंदू राष्ट्र है। भारत सिर्फ एक समुदाय का देश नहीं है। भारत कभी हिंदू राष्ट्र ना था, ना है और ना कभी होगा इंशा अल्लाह। 'मोहब्बत की दुकान' में नफरत की तस्करी हो रही है। दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने का अधिकार इन्हें कहां से मिला? कल के दिन अगर भाजपा हार भी जाए, तो इस नफरत में क्या कोई कमी आएगी?


प्रमोद कृष्णन ने भी कमल नाथ पर साधा था निशाना

इसके पहले कमल नाथ पर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी ट्वीट कर निशाना साधा था, उन्होंने लिखा था मुसलमानों के ऊपर 'बुलडोजर' चढ़ाने और आरएसएस का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के 'संविधान' की धज्जियां उड़ाने वाले 'भाजपा' के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता। आज रो रही होगी गांधी की 'आत्मा' और तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सैक्यूलरिज्म के ध्वज वाहक जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे, सब खामोश हैं।


कमल नाथ बोले- मैं नहीं जानता क्यूं किसी के पेट में दर्द हो रहा है

प्रमोद कृष्णन के ट्वीट को लेकर जब कमल नाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि कोई कुछ भी कहे, मैं नहीं जानता क्यूं किसी के पेट में दर्द हो रहा है। कथा के समापन के दौरान कमल नाथ ने यह भी कहा था कि मैं गर्व से कहता हूं कि हिंदू हूं, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.