शक्ति की गुप्त उपासना का पर्व आषाढ़ नवरात्र आज से, मंदिरों में अनुष्ठान

Updated on 19-06-2023 06:46 PM

इंदौर। शक्ति की गुप्त उपासना का नौ दिनी पर्व आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्र 19 से प्रारंभ होकर 27 जून तक रहेगी। इस दौरान मां दुर्गा की उपासना के साथ ही जगन्नाथ रथयात्रा भी निकाली जाएगी। नवरात्र का समापन भड़ली नवमी के दिन 27 जून को होगा। भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है। इसके बाद वैवाहिक आयोजन पर पांच महीने के लिए विराम लग जाएगा। पर्व के दौरान 21 जून को पुष्य नक्षत्र और त्रिपुष्पकर योग भी बनेंगे। इस दौरान मंदिर में विभिन्न आयोजन होंगे।

एयरपोर्ट रोड स्थित बिजासन माता मंदिर, विजय नगर चौराहा स्थित कालका माता मंदिर और श्रीविद्याधाम एरोड्रम रोड पर विभिन्न अनुष्ठान होंगे। काली मंदिर खजराना के पुजारी गुलशन अग्रवाल ने बताया कि इस नवरात्र में सभी प्रकार के यंत्रों व मंत्रों तथा तंत्र की सिद्धि होती है। इसमें दस महाविद्याओं की साधना की जाएगी। इससे मनोकामना की पूर्ति होती है। ज्योतिर्विद कान्हा जोशी के अनुसार, नवरात्र की शुरुआत सोमवार के दिन हो रही है। 20 जून द्वितीया को जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी। 21 जून को पुष्कर नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग बनेगा। 22 को विनायक चतुर्थी और 23 को पंचमी और 24 को कुमार षष्ठी होगी। 25 को सप्तमी और 26 को अष्टमी तथा 27 जून को नवमी पूजन किया जाएगा।

सग्रहमख हवन के अनुष्ठान होंगे

एरोड्रम रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर आषाढ़ मास गुप्त नवरात्र के दौरान गृह शांति हवन, सग्रहमख हवन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे। आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, दिनेश शर्मा एवं संजय पंडित ने बताया कि आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र में प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक गृहशांति एवं सग्रहमख हवन तथा सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती पाठ जैसे अनुष्ठान भी होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.