ऐशबाग आरओबी : भोपाल में यातायात सुरक्षा के लिए पहले ब्रिज का होगा सर्वे, फिर खुलेगा रास्ता

Updated on 20-06-2025 12:15 PM

भोपाल। 90 डिग्री मोड़ के कारण देश में मजाक बने चुके ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर यातायात शुरू करने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, यातायात सुरक्षा के लिए आरओबी पर सर्वे का काम शुरू होने वाला है। लिहाजा इसके बाद ही आमजन के लिए पुल का रास्ता खोला जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता एके चिंडके द्वारा सुरक्षा उपायों को लेकर दिए गए सुझाव पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करने का मन बना लिया है। हालांकि रेलवे से 90 डिग्री के मोड़ को गोलाई देने के लिए अतिरिक्ति जमीन को लेकर चल रही बातचीत पर लोनिवि और रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

बता दें, बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने 90 डिग्री मोड़ को गोलाई देने के लिए रेलवे की तरफ की जमीन पर नापजोख किया था। इस बीच लोनिवि ने यातायात सुरक्षा को लेकर सर्वे कर सेफ्टी मेजर की तैयारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है।

चार सदस्यीय दल कर रहा है जांच

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज के डिजाइन को लेकर विभागीय जांच शुरू हो गई है। ऐशबाग पुल के निर्माण में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जांच दल में दो मुख्य अभियंता और एक ईई समेत चार सदस्य हैं। मंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के चार अधिकारियों की जांच कमेटी इस ब्रिज के डिजाइन की रिपोर्ट पेश करेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी फोटो दूध से नहलाने पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस में ऐसी परंपराएं जारी रहेंगी तब तक कांग्रेस का हाल नहीं सुधर पाएगा।

आरओबी में क्या होंगे सुरक्षा उपाय

  • पुल बोगदा से पुल पर चढ़ते ही पहला स्पीड ब्रेकर बनेगा।
  • 90 डिग्री मोड़ पर पहुंचने से पहले दूसरा स्पीड ब्रेकर बनेगा।
  • मोड़ पर मुड़ने के बाद तीसरा स्पीड ब्रेकर मिलेगा।
  • ऐशबाग से पुल बोगदा मोड़ पर आने पहले चौथा स्पीड ब्रेकर रहेगा।
  • पुल से ऐशबाग की भुजा की तरफ उतरते वक्त पांचवां स्पीड ब्रेकर बनेगा।
  • 90 डिग्री मोड़ पर पुल बोगदा से जाते वक्त सामने एक बड़ा आईना लगाया जाएगा।
  • इसी तरह ऐशबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए मोड़ पर एक बड़ा आईना होगा।
  • मोड़ पर यातायात संकेत लगाए जाएंगे, जिसमें अधिकतम सीमा 30 से 35 प्रति घंटा रहेगी।
  • मोड़ पर ही दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रेडियम पट्टियां लगाई जाएंगी, ताकि लोग पहले ही सतर्क हो जाएं।
  • रेलवे क्रासिंग के ऊपर बने स्लैब पर 20 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
  • पुल के त्रिकोण पर निचले हिस्से पर जमीन की तलाश चल रही है, जहां गर्डर डालकर पुल का मोड़ चौड़ा करने की तैयारी है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.