एएसआई ने युवक को पीटा, युवती को मारा मुक्का:भोपाल में पैर टच होने पर भड़का

Updated on 19-07-2025 01:09 PM

भोपाल में बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआई बृजेश मिश्रा ने एक युवक की पिटाई कर दी। दो युवतियां उसे बचाने पहुंची तो एएसआई ने उन्हें भी धक्का दिया, एक युवती के पेट में मुक्का मारा।

घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। युवक-युवती थाने के सामने कार शोरूम में काम करते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे वे चाय पीने गए थे। इसी दौरान निकलते समय युवक का पैर उनसे टकरा गया था। इससे भड़के एएसआई ने उन्हें पीटा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि थाने के अंदर भी उसे पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित युवक और युवती की ओर से सीएम हेल्प लाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात कही है।

एएसआई ने चांटा मारा, गालियां दीं बागसेवनिया थाने के सामने नीरज श्रीवास्तव सेकेंड हैंड कार का शोरूम संचालित करते हैं। इसमें आकाश तिवारी, रितु सिंह परमार और अंजलि मिश्रा सेल्स का काम देखते हैं। तीनों एक साथ शाम को चाय पीने हर रोज की तरह शोरूम के पास गए। यहां एएसआई बृजेश मिश्रा पहले से मौजूद थे।

तीनों ने चाय पी और आकाश ने पैसा कटाया। इसके बाद निकलते समय बृजेश से आकाश का पांव टकराया और एएसआई ने उसे चांटा मारकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सरेराह उसे गालियां देने लगा। युवतियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता, झूमाझटकी कर मारपीट कर दी।

पीड़िता बोली- हम मदद की गुहार लगाते रहे एएसआई वर्दी का रौब दिखाने आकाश को घसीटकर थाने के अंदर ले गया। रितु का आरोप है कि, हम उसे बचाने के लिए पीछे पहुंचे, तब स्टाफ ने हमें अंदर नहीं घुसने दिया। आकाश को बेरहमी से पीटा जा रहा था, यहां एएसआई सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। वे चीखता रहा, माफी मांगता रहा लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। हम घबराकर रोने लगे, तब पुलिसकर्मी हम पर हंसते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.