पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 22 को घेरेंगे ‎विधानसभा

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

 भोपाल   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश भर सरकारी कर्मचारी आगामी  22 दिसंबर कोविधानसभा का घेराव करेंगे। इस ल़डाई को लड़ने के लिए अलगअलग कर्मचारी संगठनों ने मोर्चे बना लिए हैं। आसपास के राज्यों के कर्मचारी भी इन मोर्चों में शामिल हुए हैं। सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। पूर्व में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके हैं। ये कर्मचारी अन्य राज्यों की तरह मप्र में भी पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने की मांग पर अड़े हैं।मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने इसी सिलसिले में कल पत्रकार वार्ता बुलाई। इसमें उन्होंने नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

 उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन चालू करने के लिए लगातार सरकार से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो 22 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि लाखों कर्मचारियों के वेतन से काटी जाने वाली राशि एक कंपनी को दी जा रही है। वही कंपनी संबंधित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर 500 से 1000 रुपये पेंशन का भुगतान करती है।

 पूर्व में राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और पुरानी पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा के प्रमुख जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजधानी में बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। पुरानी पेंशन बाहाली मोर्चा दिल्ली में भी ताकत दिखा चुका है। अब अन्य राज्यों में कर्मचारियों को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जितेंद्र सिंह का कहना है कि सबसे अधिक जोर मप्र, छत्तीसगढ़ पर हैं। यहां कर्मचारियों की समस्याएं एक जैसी है। जिसमें मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना रखा गया है। इसमें सभी कर्मचारियों का साथ मिल रहा है।

 आज के समय में कई कर्मचारी बच्चों का विवाह तक नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आज के समय में महंगाई बहुत है। पुरानी पेंशन बहाल करने से कर्मचारियों की बहुत सी मुश्किलें कम हो जाएंगी। सरकार भी यह बात जानती है कि उम्र भर शासकीय विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के पास कमाई का दूसरा जरिया कुछ नहीं होता है। जब वे सेवानिवृत्त होकर घर जाते हैं तो कोई राशि नहीं मिलती और फिर परिवार की जिम्मेदारियां नहीं उठा पाते हैं। परिवार में कलह होती है। परिवार के सदस्य ही ताने मारते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.