बहनों को विश्वास दिलाया कि मैं आपका भाई सदैव आपके साथ : मंत्री श्री रावत

Updated on 20-08-2024 06:20 PM

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राम निवास रावत ने बहनों को विश्वास दिलाया कि मैं आपका भाई सदैव आपके साथ हूँ। उन्होंने यह बात विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कराहल में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान कही। श्री रावत ने कहा कि मैं बहनों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूँगा। रक्षाबंधन के इस विशाल कार्यक्रम में मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिये आया हूँ।

मंत्री श्री रावत ने कहा कि जिस प्रदेश में नारी का सम्मान होता है, वह प्रदेश हमेशा खुशहाल, आर्थिक रूप से समृद्ध और विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। श्री रावत ने कहा कि अब प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ गया है। विकास के इस दौर में महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। हर विधा में महिलाओं का योगदान अग्रणी हो गया है। श्री रावत ने सैंकड़ों महिलाओं से रक्षाबंधन का सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को उपहार भी भेंट किये।

मंत्री श्री रावत ने ग्राम शेषईपुरा में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्यारी बहनों से राखी बंधवाकर स्नेह और शुभाशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प-वर्षा कर भैया श्री रावत का स्वागत किया गया। मंत्री श्री रावत ने भी लाड़ली बहनों का अभिवादन किया और धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.