रीवा में 3.26 करोड़ की लागत से बना अटल पार्क, डेप्यूटी सीएम ने की शुरूआत, कैलाश खेर ने लगाए गजब के सुर

Updated on 04-10-2024 12:04 PM
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में 3.26 करोड़ रुपए की लागत से बने अटल पार्क का उद्घाटन हुआ है। यह एक सर्व सुविधा जनक पार्क है। इसे 10 एकड़ में बनाया गया है। इसमें कई सुविधाएं जैसे वॉकिंग एरिया, चार गेट, फूड प्लाजा और सैकड़ों गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था शामिल है।

अटल पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम डेप्यूटी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

इस अवसर पर डेप्यूटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा अपनी हर उपलब्धि का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि रीवा के विकास के लिए अच्छी सड़कें, रेलवे लाइन और हवाई सेवा का होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह विकास तभी सार्थक होगा। जब युवा पीढ़ी को नशे की राह से बचाया जा सके।

डेप्यूटी सीएम की लोगों से अपील


उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सब मिलकर संकल्प ले कि हम ना तो नशा करेंगे और न करने देंगे। साथ ही जो लोग गलती से उस रास्ते पर जा चुके हैं, उन्हें जागरूक करने का प्रयास करेंगे।


अटल पार्क बड़ा उपहार- डेप्यूटी सीएम


डेप्यूटी सीएम ने आगे कहा कि अटल पार्क रीवा के हर उम्र के लोगों के लिए बड़ा गिफ्ट है। इसको बनाना आसान नहीं था। पर सबके साथ से बाधाओं को दूर करके सुंदर और व्यवस्थित पार्क बनाने का सपना सच हुआ है।


कैलाश खेर ने दमदार प्रस्तुति


भव्य कार्यक्रम में शामिल होने मशहूर गायक कैलाश खेर पहुंचे। उन्होंने अपने बैंड के साथ जमकर परफार्मेंस दी। उन्होंने कई भक्ति और सूफी गीतों से देर रात तक माहौल जमाए रखा। लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कई रीवा सासंद सहित कई सीनियर अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.