भोपाल में पत्रकार पर हमला:झगड़ा कर रहे युवक ने समझाइश देने से नाराज होकर की वारदात

Updated on 01-07-2024 01:25 PM

टीटी नगर इलाके में रविवार की रात को सड़क पर झगड़ा कर रहे युवकों को एक पत्रकार ने समझाइश देने का प्रयास किया। इससे गुस्साए एक युवक ने फरियादी पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार को चोटें आई हैं।

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मामले मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक अरविंद मनी त्रिपाठी (55) निवासी ए सेक्टर सोनागिरी पत्रकार हैं। रविवार की रात को निजी कार्य निपटाने के बाद न्यू मार्केट से घर की ओर जा रहे थे। लिंक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास कुछ युवक उन्हें आपस में विवाद करते दिखे।

यह देख वह रुक गए, दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर एक पक्ष का युवक जिसकी बाइक पर गदर लिखा था आया और अरविंद से विवाद करने लगा। उन्हें तत्काल जाने के लिए कहा, पत्रकार ने विरोध किया तो आरोपी ने एक औजार की बट उनके सिर में मारी।

इसके बाद इसी औजार से उनके चेहरे पर वार किया। हमले में उनकी आंख और सिर में गंभीर चोट आई है। तत्काल डायल 100 पर कॉल कर उन्होंने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जेपी हॉस्पिटल में उनका मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.