शादी के रिसेप्शन में पुरानी रंजिश पर हमला:सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद; नागपुर से आई महिला की मौत, चार गिरफ्तार

Updated on 14-05-2025 12:45 PM

कटारा हिल्स इलाके में शादी के जश्न के बीच हुई हिंसा के मामले में नागपुर से अपने दामाद के भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की मारपीट में घायल होने के चार दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बारात में सिगरेट पीने और शोर मचाने पर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, यह विवाद 8 मई को बारात के दौरान शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के कुछ लड़के बारात के दौरान सिगरेट पीते हुए शोर मचा रहे थे। जब बारातियों ने उन्हें शांत रहने को कहा तो बात बिगड़ गई और झगड़ा हो गया। हालांकि, उसी दिन दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।

अगले दिन रिसेप्शन में पहुंचे आरोपी, किया हमला

9 मई की रात करीब 11 बजे रिसेप्शन चल रहा था, तभी मोहल्ले में रहने वाले नागेंद्र विश्वकर्मा और उसका भाई धनराज विश्वकर्मा वहां पहुंचे। एक दिन पुराने विवाद को लेकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और मेहमानों पर पत्थर फेंकने लगे। जब हरिओम गिरी और उनके परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने लाठियों और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान हरिओम की सास रजनी गोस्वामी (50), जो नागपुर से शादी में शामिल होने आई थीं, बीच-बचाव के लिए आगे आईं। आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रजनी को तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। कटारा हिल्स पुलिस ने नागेंद्र और धनराज विश्वकर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नागेंद्र के माता-पिता और अन्य सहयोगियों को भी केस में आरोपी बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.