मां-बेटी पर चाकू से हमला किया फिर खुद को घायल कर दी जान, जबलपुर पुलिस जांच में जुटी

Updated on 19-10-2024 11:33 AM
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में महिलाओं से अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजी घटना में एक युवक ने एक मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद फिर खुद को भी चाकू मार लिया। इस घटना को बाद से पूरे रांझी थाना इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह घटना शाम 4:00 बजे रांझी थाना क्षेत्र के रिछाई सुमन नगर की बताई जा रही है। हमलावर लोकेश राजपूत ने 20 वर्षीय युवती और उसकी 45 वर्षीय मां पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू


इस घटना के बाद लोकेश ने भी खुद को भी चाकू मार लिया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पर पहले से चल रहा था मामला


पुलिस को घटना की जानकारी देर रात मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल मां-बेटी के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार लोकेश गोहलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ 376 का एक मामला चल रहा था। पीड़िता इसी मामले में शिकायतकर्ता थी।


आरोपी बना रहा था समझौते का दबाव


ऐसा माना जा रहा है कि लोकेश पीड़िता पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर लोकेश ने मां-बेटी पर हमला कर दिया।


पुलिस जांच में जुटी


इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.