बैरसिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी की कोशिश

Updated on 29-05-2024 12:15 PM

 भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में एक नकाबपोश बदमाश ने एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ करते हुए रुपये चुराने की कोशिश की। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। हालांकि बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता, इससे पहले पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां पहुंच गया। इससे नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गया और वारदात टल गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह है घटनाक्रम

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक भोपाल रोड पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम बना हुआ है। इसमें गार्ड तैनात नहीं रहता है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम से चोरी करने का प्रयास कर रहा था। उसने एटीएम के सामने लगी प्लेट खोल भी ली थी, लेकिन कैश बाक्स तक नहीं पहुंच पाया। उसी दौरान रात को गश्त कर रहा पुलिस का वाहन वहां पहुंचने से आरोपित भाग निकला। एटीएम बूथ में लगे कैमरे में अज्ञात नकाबपोश एटीएम से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। हुलिए के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.