चाकू की नोक पर युवक से लूट की कोशिश:बाइक की चाबी छीनी,मोबाइल पर्स छीनना चाहा;पुलिस बोली मामला संदिग्ध

Updated on 11-08-2025 01:09 PM

भोपाल के रचना नगर में रविवार रात एक स्टोर के कर्मचारी के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने घेरकर फरियादी को चाकू अड़ाया और चांटे मारकर बाइक की चाबी छीन ली। आरोपियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जेब में रखी रकम भी मांगी। फरियादी ने भागकर पास में स्थित नाले में छलांग लगा दी।

इसी बीच लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। लोगों ने एफआरवी बुलाकर पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस को सौंपते हुए आरोपी का वीडियो भी बनाया। हालांकि फरियादी का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

नाले में कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक मुकेश साहू रचना नगर के एक स्टोर में काम करता है। उसने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे घर जाने के लिए निकला था। स्टोर के करीब रचना नगर में अचानक तीन युवकों ने उसे रोक लिया। मारपीट करने के बाद बाइक की चाबी छीन ली। चाकू अड़ाकर रकम और मोबाइल मांगा।

मौका पाकर वह पास में स्थित एक नाले के सूखे हिस्से में कूद गया। इसी बीच आसपास के लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ना चाहा। दो युवक भागने में कामयाब हो गए। जबकि एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करते हुए शिकायती आवेदन लिया है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है। ​​​​​

थाना प्रभारी बोले पूरा मामला संदिग्ध

गोविंदपुरा थाने के प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है। जिस लड़के को आरोपी बताकर पुलिस के हवाले किया गया, वह शराब के नशे में होने के साथ ही चोटिल था। जबकि फरियादी को किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद का मामला लग रहा है। बारीकी से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.