भोपाल में चोर का दुस्साहस... क्राइम ब्रांच टीआई के घर में दिन दहाड़े की चोरी, 7 लाख रुपये लेकर फरार

Updated on 19-12-2024 02:08 PM

भोपाल। राजधानी में पुलिस से बेखौफ बदमाश आए दिन सूने घरों के ताले चटकाकर लाखों का माल साफ कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को चोरों के दुस्साहस की हद हो गई। एक बदमाश दिनदहाड़े क्राइम ब्रांच टीआई के घर में घुस गया।चोर ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे 7 लाख रुपये चोरी कर लिया। उसके बाद आराम से फरार हो गया। आरोपी ने चोरी की इस वारदात को महज पांच मिनट में अंजाम दिया। घटना के करीब आधे घंटे बाद टीआई अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंचे, तो उन्हें बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखे रुपये व सोने के जेवरात गायब मिले।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। टीआइ के परिचितों ने 7 लाख रुपये की चोरी की बात बताई है। हालांकि हबीबगंज थाना प्रभारी अजय सोनी ने दो लाख रुपये की चोरी की बात कही है।

दूसरी खबर- मासूम बच्चों को छोड़ गायब हुई मां का शव कुएं में मिला

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके के प्रेमपुरा गांव में सोमवार रात दो मासूम बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई महिला का शव मंगलवार को कुएं से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पति की शराबखोरी को लेकर महिला का आए दिन विवाद होता रहता था।

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जनसिंह बरकड़े ने बताया कि गांधीनगर भोपाल निवासी 22 वर्षीय प्रीति की शादी करण आदिवासी के साथ हुई थी। उसका एक तीन वर्ष का बेटा और तीन माह की बच्ची है। वर्तमान में यह परिवार ग्राम प्रेमपुरा में रह रहा था।

कुएं में मिला महिला का शव

करण एक खेत में हाली का काम करता है। सोमवार रात को लगभग आठ बजे खाना बनाने के दौरान प्रीति अचानक घर से गायब हो गई थी। आसपास तलाश करने के बाद भी प्रीति का कुछ पता नहीं चला, तो करण ने गांधीनगर स्थित ससुराल में पता किया। वहां से जानकारी मिली कि प्रीति वहां भी नहीं आई है।

उसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के सुझाव के बाद परिजन ने आसपास के कुओं में भी खोजबीन की। इस दौरान करण के घर से कुछ दूर खेत में बने कुएं में प्रीति का शव बरामद हो गया। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.