ऑडिट विभाग के बाबू ने किया 7 करोड़ का घोटाला:फर्जी दस्तावेज से काल्पनिक कर्मचारियों को दिलाई नौकरी

Updated on 20-03-2025 01:14 PM

जबलपुर के ऑडिट डिपार्टमेंट में बाबू संदीप शर्मा ने अपने विभाग प्रमुख से लेकर जिला कोषालय तक ठगी कर ली। उसने हाईकोर्ट का फर्जी आदेश लगाकर शासकीय विभाग के करोड़ों रुपए डकार लिए और किसी को खबर ही नहीं लगी।

विभागीय ऑडिट में पहली बार फरवरी 2025 में संदीप शर्मा की करतूत सामने आई थी। जांच में पता चला है कि वह अब तक 7 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला कर चुका है। मामले में संदीप सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस की 5 टीमें सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

जिला कोषालय की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि संदीप ने कुछ ऐसे लोगों के नाम पर हाईकोर्ट के आदेश पत्र तैयार किए, जो कभी सरकारी नौकरी में नहीं थे। उन्हें लाखों रुपए का पेमेंट करवा दिया।

संदीप ने हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच के नाम से फर्जी ऑर्डर शीट तैयार की और फिर महाधिवक्ता कार्यालय, मध्यप्रदेश के पत्र में डिजिटल एडिटिंग कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

सैलरी सॉफ्टवेयर चलाने में एक्सपर्ट है संदीप शर्मा ऑडिट विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर था। उसने जब यह काम संभाला तो देखा कि जिस सॉफ्टवेयर के जरिए सैलरी की रकम भरी जाती है, उसमें वह अपना वेतन 5 लाख तक बढ़ा सकता है। संदीप ने सबसे पहले अपने वेतन में हेरफेर किया। उसने अपनी सैलरी 44 हजार रुपए को बढ़ाकर 4 लाख 44 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया। संदीप को जब यह पेमेंट हो गई तो वह समझ गया कि सिस्टम को कोई देख ही नहीं रहा है।

संदीप ने एक साल के भीतर सिर्फ सैलरी के जरिए ही कुल 55 लाख रुपए का गबन किया। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और शासन की दूसरी सुविधाओं का फायदा मिलता है, यह सेटलमेंट करना भी उसी के हाथ में था। संदीप ने रिटायर होने वाले कई कर्मचारियों की रकम मनमाने तरीके से बढ़ा दी। इसके जरिए उसने अपने कई साथियों के साथ घोटाला किया।

फर्जी नियुक्ति दिखाई, 10 लाख निकाले जांच टीम को पता चला है कि संदीप ने अपने कार्यालय में प्रतीक शर्मा की भी फर्जी नियुक्ति दर्शा दी थी। संदीप ने प्रतीक शर्मा के नाम से फर्जी एम्पलॉय कोड बनाया। परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर भी जनरेट कर लिया और फिर आईएफएमआईएस में ऑनलाइन दर्ज भी करा लिया।

जिसके बाद उसने प्रतीक शर्मा के नाम से 10 लाख 73 हजार रुपए की राशि निकाल ली। संदीप ने ये सब इतने शातिराना अंदाज से किया कि किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। जांच टीम के सदस्यों ने जब चेक किया तो पता चला कि प्रतीक शर्मा काल्पनिक नाम है।

कैंसर का मरीज बताकर लगाया फर्जी बिल घोटालेबाज बाबू संदीप शर्मा का एक और कारनामा भी जांच के दौरान सामने आया है। संदीप ने मार्च 2021 से पहले जिला कोषालय कार्यालय में बिल लगाया। जिसमें उसने बताया कि वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उसने इलाज के लिए करीब 2 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.