ऑटो और ई-रिक्शा को अंदर तक एंट्री:भोपाल स्टेशन; लोग सामान लेकर 100 मीटर से ज्यादा पैदल चलने को मजबूर

Updated on 03-01-2025 12:12 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 तक जाना रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरा हो गया है। करीब 100 मीटर से ज्यादा तो लोगों को सामान लेकर पैदल चलना पड़ रहा है। निजी वाहनों से आने वालों को तो 500 मीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ रहा है। असल में रेलवे ने अल्पना तिराहे से लोगों को पैदल जाने का रास्ता दिया है।

यहां से किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। यहां पर बैठे कर्मचारी यात्रियों को निजी वाहन लेकर जाने से रोक देते हैं। इसके उलट ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा को अंदर कैंपस में पार्किंग दी गई है। यह यात्रियों के स्टेशन से निकलने के बाद उनके पीछे पड़ जाते हैं और ऑटो में चलने के लिए मजबूर करने लगते हैं।

इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रास्ता बंद करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई बार आपत्ति जताई है। कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिए जाने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नादरा बस स्टैंड से आने वाला रास्ता भी बंद प्लेटफॉर्म नंबर-6 के सामने दुकानें हटाने के पहले स्टेशन पर अल्पना तिराहे से आने और जाने वाले दोनों रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बाद से ही यह रास्ते बंद है। इतना ही नहीं नादरा बस स्टैंड से स्टेशन तक आने वाला रास्ता भी बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। यहां पर 50 हजार से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना होता है।

मेट्रो एमडी भी शहर में कम से कम रास्ते बंद करने के निर्देश दे चुके मेट्रो के दौरान शहर में कई जगहों के रास्ते बंद किए गए हैं। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के साथ विवाद की स्थिति भी बनी। इसी के चलते एक महीने पहले मेट्रो एमडी ने सभी रूट का निरीक्षण कर अधिकारियों को कम से कम रास्ते बंद करने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि बहुत जरूरी होने पर ही रास्ता बंद करें। इसकी सूचना भी पहले से ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से सार्वजनिक करें।

मेट्रो कंपनी ने कहा- जल्द ही खोला जाएगा रास्ता मेट्रो कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही एक अतिरिक्त मार्ग खोलेंगे।

अनधिकृत पार्किंग हटवाएंगे प्लेटफार्म नंबर 6 पर जाम की समस्या जानकारी में आई है। हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। सीआरपीएफ को अनधिकृत पार्किंग को हटाने के लिए कहेंगे।

 -नवल अग्रवाल, पीआरओ रेलवे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.