पहली बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर मिलेगा पुरस्कार

Updated on 07-11-2023 11:55 AM

भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने वाले बीएलओ और सेक्टर अधिकारियों को पुरस्कार देने की योजना लागू की है। जिले में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने बीएलओ और सेक्टर आफिसर को प्रोत्साहित करने के लिए नगद राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बीएलओ को 25 और सेक्टर अधिकारी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त करने वाले पांच बीएलओ को 25-25 हजार रुपये की राशि के साथ प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा। लेकिन इसके लिए जरुरी होगा कि संबंधित बीएलओ ने अपने मतदान केंद्र के न्यूनतम 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की हो। यदि पांच से अधिक बीएलओ द्वारा समान मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त की जाती है, तो उस स्थिति में सर्वाधिक मतदाता पर्ची वितरित किए जाने के प्रतिशत को आधार मानकर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वृद्धि प्राप्त करने वाले एक सेक्टर आफिसर को 50 हजार रूपये तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। लेकिन इसके लिए भी अनिवार्य होगा कि उक्त सेक्टर आफिसर के क्षेत्र में 90 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की गई हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.