एससी, एसटी वर्ग में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-06-2023 07:58 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एससी, एसटी वर्ग के युवा स्वयं का रोजगार और उद्योग लगा सकें, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के युवाओं को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनजागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर एमएसएमई विभाग और डिक्की मिलकर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण के प्रबल पक्षधर थे। वे चाहते थे कि युवा स्वयं का व्यवसाय और उद्योग लगाएं। उनकी इच्छा के अनुरूप मध्यप्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए नीतियां तैयार की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल के बिट्टन मार्केट में डॉ. अंबेडकर बिजनेस फेयर को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में एक क्लस्टर डिक्की को दिया जाएगा। बाकी क्लस्टर में 20 प्रतिशत जगह एससी, एसटी उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप नीति में महिलाओं को जिस तरह 18 लाख रूपए की अनुदान सहायता दी जाती है, उसी तरह की एससी, एसटी उद्यमियों को भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में 589 करोड़ रूपए का निवेश अनुदान दिया गया है। प्रदेश में हजार 800 लघु उद्यम स्थापित किए गए हैं। एससी, एसटी वर्ग के लिए विकास शुल्क में 50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। लाड़ली बहना योजना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना सामाजिक क्रांति की ऐतिहासिक पहल है।

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एससी, एसटी वर्ग के युवा प्रेरित हो सकें, इसके लिए सफल उद्योगपतियों के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए तैयार किए गए उद्यमिता वृक्ष की कल्पना की प्रशंसा की। दलित इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के फाउंडर चेयरमेन श्री पद्मश्री मिलिंद कांबले ने मध्यप्रदेश सरकार के छोटे उद्योगों की स्थापना में प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डिक्की एससी, एसटी वर्ग में बिजनेस लीडर तैयार करना चाहते हैं। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर डिक्की कार्य कर रहा है। डिक्की एमपी चैप्टर के अध्यक्ष श्री अनिल सिरवैया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान डिक्की को हमेशा मदद करते हैं। डिक्की अब एमएसएमई विभाग के साथ मिलकर अपने लघु उद्यमियों के साथ लंबी छलांग लगाना चाहते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने डिक्की द्वारा तैयार किए गए ब्रोशर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री के समक्ष उद्यमिता विकास हेतु विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ डिक्की ने एम.ओ.यू किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिक्की इनोवेशन चैलेंज के विजेताओं को सम्मान पत्र दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री किशन रघुवंशी, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया, उद्योग आयुक्त श्री पी.नरहरि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.