विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता जरूरी, समय पर इलाज से मिल सकता है नियंत्रण

Updated on 06-05-2026 04:48 PM
इंदौर। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी के सही प्रबंधन के बारे में जानकारी देना है। इस साल वर्ल्ड अस्थमा डे 2026 की थीम “अस्थमा से पीड़ित सभी लोगों के लिए एंटी-इन्फ्लेमेटरी इनहेलर्स की उपलब्धता अभी भी एक जरूरी आवश्यकता” है। इस दिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करते हैं।

इसी कड़ी में केयर सीएचएल अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. निखिलेश पसारी ने लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक रहने और समय पर उपचार लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अस्थमा एक क्रॉनिक श्वसन रोग है, जो सही देखभाल और नियमित इलाज से पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. पसारी ने कहा कि अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, बार-बार खांसी और घरघराहट जैसी समस्याएं होती हैं। मौसम में बदलाव, धूल, प्रदूषण, धुआं, परागकण और संक्रमण इसके प्रमुख ट्रिगर हैं। यदि इन संकेतों को समय रहते नजरअंदाज किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण अस्थमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें और धूल व धुएं से बचाव करें।

डॉ. निखिलेश पसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्थमा का इलाज संभव है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। सही दवाओं, इनहेलर के नियमित उपयोग और डॉक्टर की सलाह का पालन करने से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनहेलर का उपयोग सुरक्षित और प्रभावी होता है, इसे लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं रखनी चाहिए।

विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांस से जुड़ी समस्या हो रही है तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें। नियमित जांच और समय पर इलाज से अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है और जीवन को स्वस्थ बनाया जा सकता है।

केयर सीएचएल अस्पताल में आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से श्वसन रोगों का सटीक और प्रभावी उपचार किया जा रहा है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
 13 May 2026
इंदौर। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस…
 11 May 2026
इंदौर। मां परिवार की सबसे मजबूत कड़ी होती है। वह पूरे परिवार की सेहत और खुशियों का ध्यान रखती है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। इसी सोच…
 06 May 2026
इंदौर। हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी के सही प्रबंधन के…
 26 April 2026
भोपाल :  भोपाल में आयोजित 11वां एनुअल नेशनल कॉन्फ्रेंस बिग अपडेट 2026 इंफेकॉन आज अपने सफल समापन के साथ समाप्त हुआ। भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…
 25 April 2026
भोपाल : राजधानी भोपाल एक बार फिर राष्ट्रीय चिकित्सा जगत का केंद्र बना, जब जहांनुमा पैलेस में भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं गैस्ट्रोकेयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 11वां एनुअल…
Advt.