उत्तम स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद जीवनशैली श्रेष्ठ आयुष मंत्री श्री कावरे

Updated on 22-08-2023 06:51 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि आज के दौर में आधुनिक जीवन-शैली के बीच उत्तम स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए आयुर्वेद ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का देश में 5 हजार वर्ष पुराना इतिहास है। वनों में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों से जटिल से जटिल रोग को बगैर किसी दुष्प्रभाव के जड़ से दूर किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री कावरे भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के सभागार में आयुर्वेद डॉक्टर्स की कॉन्फ्रेंस "आयुर्वेद अमृत मंथन'' को संबोधित कर रहे थे। कॉन्फ्रेंस में देशभर के आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल हुए।

आयुर्वेद औषधि निर्माण पार्क की अच्छी संभावनाएँ

आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा कि कोरोना काल में जन-सामान्य ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद के महत्व को समझा। मध्यप्रदेश में दुर्लभ जड़ी-बूटियों से समृद्ध वन क्षेत्र है। वनों में पाई जानी वाली औषधियों से दवाइयों का निर्माण किया जा सकता है। प्रदेश में आयुष औषधियों के निर्माण की प्रबल संभावना है। प्रदेश में आयुष औषधि निर्माण पार्क की स्थापना की जा सकती है। आयुर्वेद के विकास के लिए हमें वर्ष 2047 के विजन को लेकर योजना बनाने की जरूरत है।

आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली वायंगणकर पोंक्षे ने बताया कि प्रदेश में देवारण्य योजना के माध्यम से किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिये किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। औषधीय पौधों के प्र-संस्करण, भण्डारण और विपणन के लिये आयुर्वेद कम्पनियों के साथ एमओयू किये जा रहे हैं। लघु वनोपज संघ के सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में संघ द्वारा विंध्य हर्बल ब्रॉण्ड से कई महत्वपूर्ण औषधियों का निर्माण किया जा रहा है। देशभर में इस ब्रॉण्ड ने अपनी विश्वसनीयता से विशिष्ट पहचान बनाई है।

कॉन्फ्रेंस को महानिदेशक सी.सी.आर.ए.एस. नई दिल्ली के डॉ. रवि नारायण और बैंगलुरु के प्रो. जी.जी. गंगाधरन ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में आयुर्वेद के क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा नियमित रूप से नये-नये शोध किये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.