आयुष आपके द्वार योजना, घर-घर पहुंचकर यूनानी चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा उपचार

Updated on 01-09-2023 12:45 PM

भोपाल। प्रदेश में एक अगस्त से "आयुष आपके द्वार" योजना संचालित की जा रही है। आयुष विभाग की इस योजना में नागरिकों को उपचार की सुविधा उनके घर पर ही सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। यूनानी चिकित्सा पद्धति से नागरिकों का उपचार किया जा रहा है।

शासकीय हकीम सैयद जियाउल हसन यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के स्वास्थ्य दल ने भदभदा क्षेत्र के रहवासियों को वर्षा जनित रोगों से बचाव के लिये उपचार सुविधा उपलब्ध कराई। नागरिकों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया है।

वर्षा ऋतु में प्रमुख रूप से मलेरिया, डेंगू, पीलिया और डी-हायड्रेशन की दिक्कत होती है। नागरिकों को वर्षा ऋतु के अनुरूप आहार, साफ-सफाई की सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही यूनानी महाविद्यालय के डॉक्टर्स ने अर्जुन नगर, पंचशील नगर, आयुष ग्राम बरखेड़ा नाथू में भी ग्रामीणों को परामर्श दिया। पिछले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों के करीब 1000 परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी समझाइश और आवश्यकतानुसार निश्‍शुल्क दवाई वितरित की गई।

यूनानी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

भोपाल के आयुष परिसर नेहरू नगर कोलार बाईपास रोड पर स्थित हकीम सैयद जियाउल हसन सरकारी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के क्षात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय की छात्रा तजीन नवेद ने 28वां, छात्र नजीम ने 34वां और रमशा अरशद ने 45 वां स्थान प्राप्त किया है। कुछ छात्रों का राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान बेंगलुरु में भी चयन हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.