मंगोलीखुर्द-बटरमारा एवं कटंगी-मुर्री सड़क निर्माण के लिए आयुष मंत्री श्री कावरे ने किया भूमिपूजन

Updated on 10-10-2021 06:31 PM

बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने आज 09 अक्टूबर को किरनापुर विकासखंड के ग्राम मंगोलीखुर्द से बटरमारा तक 02 किलोमीटर 300 मीटर लंबाई की एवं कटंगी से मुर्री 02 कलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन कार्यक्रम में देवीचरण पारधी, देशीशंकर टेंभरे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री डाली कावरे, ग्राम पंचायतों के प्रधान, किरनापुर एसडीएम सुश्री निकिता सिंह मंडलोई, एसडीअबोपी दुर्गेश आर्मो, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री राजीव श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


आयुष मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मंगोलीखुर्द से बटरमारा तक 02 किलोमीटर 300 मीटर लंबाई की एवं कटंगी से मुर्री 02 कलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण के लिए खनिज निधि मद से राशि मंजूर की गई है।

मंगोलीखुर्द से बटरमारा तक पुल पुलियों सहित सड़क निर्माण के लिए 01 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार कटंगी से मुर्री तक पुल पुलियों सहित सड़क निर्माण के लिए 94 लाख 71 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।


मंत्री श्री कावरे ने कहा कि इन सड़कों के बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सुलभ होंगें। आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इन सड़कों का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कराया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.