4. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) : पीएम-एबीएचआईएम सभी स्तरों अर्थात् प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तर पर देखभाल की निरंतरता में स्वास्थ्य प्रणालियों और संस्थानों की क्षमताओं को विकसित करने और वर्तमान और भविष्य की महामारियों / आपदाओं का प्रभावी ढंग से जवाब देने में स्वास्थ्य प्रणालियों को तैयार करने पर केंद्रित है। इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में फैले स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, निगरानी और स्वास्थ्य अनुसंधान में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य में हुई प्रगति इस प्रकार है: * भारत सरकार ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों में 35 ब्लॉक, 17 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं, 11 जिला अस्पतालों में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 5 मेडिकल कॉलेजों में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक अनुमोदित किए हैं। * वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार ने कुल 98.70 करोड़ रु योजना के तहत जारी किया भारत में समग्र स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए भारत सरकार एक समग्र दृष्टिकोण अपना रही है। सस्ते उपचार का आश्वासन देने, लाभार्थियों तक पहुंचने के विभिन्न तरीकों को नियोजित करने और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को डिजिटल बनाने से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण तक, सरकार ने 'स्वस्थ मध्य प्रदेश' बनाने में कोई कसर नहीं
छोड़ी है। स्रोत:
* https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/apr/doc20224305190 1 .pdf
* https://www.health.mp.gov.in/sites/default/files/2023-04/Annual%20Report-2022-2023_0.pdf
* https://mpplanningcommission.gov.in/MPES%202022-23_English.pdf
* https://ayushmanbharat.mp.gov.in/
* https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1936735
* https://abdm.gov.in:8081/uploads/Best_Practice_Book_04a772dd82.pdf
* https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1894906
* https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738169
* https://nha.gov.in/PM-JAY
* https://mpplanningcommission.gov.in/MPES%202022-23_English.pdf
* सफलता की कहानी के लिए लिंक: https://ayushmanbharat.mp.gov.in/success-story
* https://www.health.mp.gov.in/sites/default/files/2023-04/Annual%20Report-2022-2023_0.pdf
* लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 2753 दिनांक 04.08.2023 * लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 1598 दिनांक 28.07.2023