घर बैठे बना रहा आयुष्मान कार्ड, मिनटों में स्मार्टफोन से हो जाएगा काम, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Updated on 20-10-2024 11:31 AM
भोपाल: अब आप घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है और न ही लाइनों में लगकर परेशान होने की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में अब तक 3.9 करोड़ से ज़्यादा लोग आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। यह कार्ड आपको 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवाने में मदद करता है।

आयुष्मान कार्ड सरकार की एक महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत आपको इलाज के लिए आर्थिक मदद मिलती है, जो इस मंहगाई की मार आपको आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाती है।

ये हैं कार्ड बनवाने की शर्तें


अगर आप बीपीएल परिवार से हैं तो आपको 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं सामान्य राशन कार्ड धारक 50 हजार रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, समग्र आईडी, गैस पीड़ित कार्ड या संबल कार्ड होने पर आप मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

घर पर बैठे-बैठ ऐसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड


सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में पीएमजेएवाई या आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। आप चाहें तो गूगल पर भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको बेनेफिशरी का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालकर लॉगिन करें।


ऐसे भरें जरूरी जानकारी


अब आपको ऐप में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसमें आपको अपना राशन कार्ड नंबर भी डालना होगा। जानकारी भरने के बाद आपको उन सदस्यों के नाम दिखाई देंगे जिनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है। जिन सदस्यों का कार्ड नहीं बना होगा उनके नाम के आगे ईकेवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना होगा।


इस तरह पूरी होगी ई-केवाईसी


इसके बाद आपके सामने वेरिफिकेशन के विकल्प आएंगे। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको फोटो कैप्चर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना फोटो खींचकर अपलोड करना होगा। अब आपको अपना पता और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी ईकेवाईसी पूरी हो जाएगी। अब आपकी पात्रता की जांच की जाएगी।


केवाईसी अप्रूव होने पर मिल जाएगा आयुष्मान कार्ड


अगर सबकुछ सही रहा तो आपका केवाईसी अपने आप अप्रूव हो जाएगा। इसके बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आपका केवाईसी अपने आप अप्रूव नहीं होता है तो आपको 5 से 7 दिन इंतज़ार करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.