70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए प्रोसेस और फायदे

Updated on 29-10-2024 12:11 PM

 विदिशा। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या लगभग 55 हजार बताई गई है।


इस योजना का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंदसौर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।


क्या है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई)


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत करेंगे।


70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गरीब हो, मध्यमवर्गीय हो या फिर अमीर, आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र है और विस्तारित योजना शुरू होने पर एबी पीएमजेएवाई के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है।


कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड


सीएमएचओ डॉ. योगेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर ही शिविर लगाया जाएगा, जिसमें बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। इस कार्ड को बनवाने के लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी और वोटर कार्ड साथ लाना होगा।


यह आयोजन जिला मुख्यालय के अलावा सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित होंगे। आने वाले दिनों में भी बुजुर्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर बनाए जाएंगे।


कहीं-कहीं शिकायत, आयुष्मान कार्ड बनाने भटक रहे बुजुर्ग


वहीं, इस योजना की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुजुर्गों को परेशान होना पड़ रहा है। सभी दस्तावेज देने के बाद भी उनके कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।


प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आधार एवं समग्र आइडी देने पर भी उनके नाम नहीं आ रहे हैं। इससे हजारों पेंशनर्स परेशान हो रहे हैं।


शर्मा ने कहा कि योजना आरंभ होने के पूर्व शासन को पूरी तैयारी कर लेना चाहिए। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड बनाने का साफ मना कर दिया गया। प्राइवेट ऑनलाइन केंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। कोई कहता है पोर्टल चालू नहीं हुआ। कोई कहता है नाम नहीं आ रहा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.