बाबा बटेश्वर व मां भवानी को आज लगेगी हल्‍दी-मेंहदी, महिलाएं गाएंगी बन्ना-बन्नी गीत

Updated on 06-03-2024 01:24 PM

भोपाल। पुराने शहर के कायस्थपुरा में स्थित प्राचीन श्री बड़वाले महादेव मंदिर में इन दिनों महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास छाया है। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की तैयारियां की जा रही हैं। 02 मार्च से 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो चुका है, जिसके तहत रोज मंदिर में मांगलिक आयोजन हो रहे हैं। महादेव और मां पार्वती के विवाह की रस्में निभाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार शाम बाबा बटेश्वर एवं मां पार्वती को हल्दी और मेहंदी लगाई जाएगी। समिति के संयोजक संजय अग्रवाल व प्रमोद नेमा ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे बाबा बटेश्वर को फूलों से सुसज्जित मंच पर विराजमान कर महिलाएं हल्दी व मेहंदी लगाएंगी। बन्ना-बन्नी एवं हल्दी के गीत भी गाए जाएंगे।

सुगंधित द्रव से होगा अभिषेक

हल्दी-मेंहदी की रस्म होने से पहले भगवान शिव को चंदन-हल्दी उबटन लगाकर सुंगधित द्रव से अभिषेक किया जाएगा। महिलाएं भगवान शिव की रजत प्रतिमा की हथेलियों पर सुंदर मेहंदी सजाते हुए उसमें मां गौरा का नाम और चित्र भी उकेरेंगी।

मां भवानी मंदिर में भी होगा आयोजन

रात आठ बजे मंदिर समिति के सदस्य हल्दी, उबटन व मेहंदी लेकर मां भवानी ( ) मंदिर सोमवारा पहुंचेंगे, यहां अध्यक्ष रमेश सैनी के साथ माताजी का अभिषेक कर उबटन हल्दी व मेहंदी लगाएंगे। यहां पर महिला संगीत भी होगा लड्डू व बताशा की प्रसादी वितरण की जाएगी। दो दिन बाद यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा श्री बटेश्वर की भव्य बारात निकलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.